हम सब अंधविश्वासी हैं और रहेंगे अगर सरल भाषा में कहें तो अंधविश्वास किसी भी चीज़ पर आँखें बंद करके विश्वास कर लेने को कहा जाता है। किसी व्यक्ति, वस्तु या घटना पर बिना उसके सत्य की जाँच किए या अपनी तार्किक बुद्धि का इस्तेमाल किए बिना बस उसे मान लेना ही अंधविश्वास है। अब अगर थोड़ी कठिन भाषा में कहें तो — हर वो चीज़ जिसकी वजह आपको पता नहीं है या जिसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, वह अंधविश्वास है। भले ही वो सही क्यों न हो, फिर भी वह अंधविश्वास ही है। हाँ, यह ज़रूर हो सकता है कि एक व्यक्ति के लिए वह विश्वास हो और वही चीज़ दूसरे व्यक्ति के लिए अंधविश्वास। उदाहरण: अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से, जो कभी स्कूल नहीं गया हो, यह पूछें कि “अगर मैं एक पत्थर हवा में उछालता हूँ तो क्या होगा?” तो वह कहेगा — “वो ज़मीन पर गिर जाएगा।” वह बिल्कुल सही कह रहा है, फिर भी वह अंधविश्वास ही कर रहा है। हमारे लिए यह अंधविश्वास नहीं है, क्योंकि हमने गुरुत्वाकर्षण का नियम पढ़ा है और पत्थर के ज़मीन पर गिरने का कारण जानते हैं। अब आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हम सब अंधविश्वासी थे, हैं और रहेंगे भी। क्योंकि यही ज...
I’m just jotting down my thoughts and feelings, which are all personal and not meant to be advice for anyone else.